संदेश

जनवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Savitribai Phule Jayanti [Hindi]: देश की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर जानिए उनके महत्वपूर्ण कार्य

चित्र
Savitribai Phule Jayanti [Hindi]: बीते कल 3 जनवरी को भारत की एक प्रमुख समाज सुधारक (Social Reformer) और पहली प्राध्यापिका सावित्रीबाई फुले की जयंती (Savitribai Phule) मनाई गई। उनका जन्म 3 जनवरी, 1831 को हुआ था। उन्हें महिलाओं की शिक्षा और भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनके किये गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए याद किया जाता है। Savitribai Phule Jayanti : मुख्य बिंदु देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 192वीं जयंती कल मनाई गई। उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था। इन्हें ‘भारतीय नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता’ के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने साल 1848 में अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए देश का पहला विद्यालय खोला। सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों और समाज के बहिष्कृत हिस्सों के लोगों को शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाई। कौन थीं सावित्रीबाई फुले (Savitribai Phule)? सावित्री बाई फुले 19वीं सदी की समाज सुधारक थीं जिन्होंने महिला शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। माली समुदाय की एक दलित महिला सावित्रीबाई का जन्म 3 जनवरी 1831 क